Team India T20I Squad Announcement | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का खिताब जीतने के बाद भारत अपनी पहली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से खेलेगा। जिसके लिए आज भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। (Team India T20I Squad Announcement) भारतीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में बड़े बदलाव देखने को मिला है। आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान (Shreyas Iyer Captain) बनाया है। वहीं तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया। इसके अलावा 15 साल के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को भी पहली बार टीम इंडिया में मौका मिल गया है।
Team India T20I Squad Announcement मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम सलेक्शन शनिवार 6 जून को किया। वहीं सूर्यकुमार यादव को लगातार खराब फॉर्म में होने का खामियाजा उठाना पड़ा। बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल कमेटी की मीटिंग में सूर्या को हटाने पर फैसला लिया जा चुका है।
आपको बता दें कि भारतीय टीम को इस महीने के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। यहां 5 टी20 और फिर 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। भारत को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है। चयनकर्ताओं ने इन तीनों ही इवेंट के लिए टीम का सलेक्शन किया है।
— IBC24 News (@IBC24News) June 6, 2026
Presenting #TeamIndia‘s T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026