Home » Madhya Pradesh » Love Affair Leads to Murder in Shajapur, Accused Husband and Accomplice Arrested
Madhya Pradesh Crime News : पत्नी से करा दूंगा तेरी शादी…” झांसा देकर पत्नी के प्रेमी को गेहूं के खेत में बुलाया, फिर कर दिया ऐसा खौफनाक कांड
Ads
शाजापुर में पुल के नीचे मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पत्नी और मृतक के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने के बाद पति ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने सीसीटीवी और कॉल डिटेल्स के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शाजापुर:Madhya Pradesh Crime Newsमध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में 4 फरवरी को नदी के पुल के नीचे मिले युवक के शव की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर राजेश मालवीय की हत्या करने वाले रविंद्र मालवीय और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। रविंद्र ने इस पूरे हत्या की साजिश अपनी बीवी और राजेश के संबंधों के बारे में पता चलने के बाद बदले की भावना से रची थी।
बीवी और मृतक के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र का है। राजेश मालवीय का प्रेम प्रसंग रविंद्र मालवीय की पत्नी आरती के साथ चल रहा था। Shajapur Murder Case इस पूरे विवाद की शुरुआत 20 जनवरी को हुई थी, जब राजेश अपनी बहन और रविंद्र की पत्नी को मजदूरी दिलाने के लिए गुजरात ले गया था। गुजरात में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो गई थी। दोनों के संबंधों के बारे में जब रविंद्र को पता चला, तो उसने बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची।
रविंद्र ने अपने दोस्त राहुल मालवीय के फोन से राजेश को संपर्क किया और पत्नी से शादी कराने का भरोसा देकर उसे ग्राम टुंगनी बुलाया। Wife Lover Murder Shajapur 3 फरवरी की रात जब राजेश वहां पहुंचा, तो दोनों आरोपी उसे गांव के पास एक गेहूं के खेत में ले गए और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने युवक के शव को पुल के नीचे छोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कार्रवाई जारी है।