Madhya Pradesh Crime News : पत्नी से करा दूंगा तेरी शादी…” झांसा देकर पत्नी के प्रेमी को गेहूं के खेत में बुलाया, फिर कर दिया ऐसा खौफनाक कांड

Ads

शाजापुर में पुल के नीचे मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पत्नी और मृतक के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने के बाद पति ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने सीसीटीवी और कॉल डिटेल्स के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Reported By: Aftab Ali

    ,
  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 09:42 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 09:42 PM IST

Madhya Pradesh Crime News / Image Source : AI

HIGHLIGHTS
  • शाजापुर में पुल के नीचे मिले युवक की हत्या का खुलासा
  • पत्नी और मृतक के प्रेम प्रसंग से नाराज पति ने रची साजिश
  • सीसीटीवी और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर:Madhya Pradesh Crime News  मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में 4 फरवरी को नदी के पुल के नीचे मिले युवक के शव की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर राजेश मालवीय की हत्या करने वाले रविंद्र मालवीय और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। रविंद्र ने इस पूरे हत्या की साजिश अपनी बीवी और राजेश के संबंधों के बारे में पता चलने के बाद बदले की भावना से रची थी।

बीवी और मृतक के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र का है। राजेश मालवीय का प्रेम प्रसंग रविंद्र मालवीय की पत्नी आरती के साथ चल रहा था। Shajapur Murder Case  इस पूरे विवाद की शुरुआत 20 जनवरी को हुई थी, जब राजेश अपनी बहन और रविंद्र की पत्नी को मजदूरी दिलाने के लिए गुजरात ले गया था। गुजरात में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो गई थी। दोनों के संबंधों के बारे में जब रविंद्र को पता चला, तो उसने बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची।

Madhya Pradesh Crime News  गेहूं के खेत में कर दी हत्या

रविंद्र ने अपने दोस्त राहुल मालवीय के फोन से राजेश को संपर्क किया और पत्नी से शादी कराने का भरोसा देकर उसे ग्राम टुंगनी बुलाया। Wife Lover Murder Shajapur 3 फरवरी की रात जब राजेश वहां पहुंचा, तो दोनों आरोपी उसे गांव के पास एक गेहूं के खेत में ले गए और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने युवक के शव को पुल के नीचे छोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कार्रवाई जारी है।

इन्हें भी पढ़े:-

 

यह हत्या का मामला कहाँ का है?

यह मामला मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र का है।

युवक की हत्या क्यों की गई?

मृतक का आरोपी की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर आरोपी पति ने बदले की भावना से हत्या की साजिश रची।

: हत्या को कैसे अंजाम दिया गया?

आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवक को ग्राम टुंगनी बुलाया और गेहूं के खेत में उसकी हत्या कर दी।