MP Teacher Bharti Protest: भूख हड़ताल पर बैठे नरेंद्र राजपूत की तबीयत बिगड़ी, राजधानी में उग्र हुआ शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन, जानें क्या है उनकी मांगे?
MP Teacher Bharti Protest: भूख हड़ताल पर बैठे नरेंद्र राजपूत की तबीयत बिगड़ी, राजधानी में उग्र हुआ शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन, जानें क्या है उनकी मांगे?
MP Teacher Bharti Protest: भूख हड़ताल पर बैठे नरेंद्र राजपूत की तबीयत बिगड़ी, राजधानी में उग्र हुआ शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन, जानें क्या है उनकी मांगे? /image: X
- भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 के पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी
- चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे नरेंद्र राजपूत की देर रात तबीयत बिगड़ी, अस्पताल जाने से किया इनकार
- अभ्यर्थियों की मांग—वर्ग-2 में 25 हजार और वर्ग-3 में 3 हजार पद बढ़ाए जाएं
भोपाल। MP Teacher Bharti Protest: मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती-2025 (MP Teacher Recruitment 2025) में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का अनशन लगातार जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि नीलम पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे नरेंद्र राजपूत (Narendra Rajput Hunger Strike) की तबीयत देर रात अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि नरेंद्र चार दिन से खाना त्यागकर अनशन पर बैठे हैं और अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है। वो अपनी मांग पर डटे हुए हैं।
शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग (MP Teacher Vacancy Increase)
MP Teacher Bharti Protest आंदोलनकारियों की मांग है कि शिक्षक भर्ती वर्ग 2 (Teacher Recruitment) में 25000 और शिक्षक भर्ती वर्ग 3 में 3000 पद बढ़ाए जाएं। उनका कहना है कि जब तक सरकार इस संबंध में आदेश जारी नहीं करती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
चार दिन से अनशन पर नरेंद्र राजपूत (Madhya Pradesh Teacher Bharti News)
पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे नरेंद्र राजपूत (Narendra Rajput Hunger Strike) की सोमवार रात करीब 3 बजे तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने नरेंद्र को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। नरेंद्र ने कहा- जब तक शिक्षक भर्ती (MP Teacher Vacancy Increase) को लेकर सरकार कोई कोई बड़ा फैसला नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कब शुरू हुआ था आंदोलन (Bhopal Teacher Protest)
MP Teacher Bharti Protest 21 अगस्त को प्रदेशभर के अभ्यर्थी भोपाल पहुंचे थे, जहां उन्होंने लोक शिक्षण संचालनालय के सामने प्रदर्शन और ज्ञापन देने के बाद नीलम पार्क पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए पदों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी है।
ये भी पढ़ें

Facebook


