Shivpuri Dog Bite News | Source : File Photo
Shivpuri Dog Bite News: शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो काले रंग के कुत्तो ने शहर के अलग अलग क्षेत्रों मे कई लोगों को अपना निशाना बनाया। देखते ही देखते जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लोगों की भीड़ जमा हो गई l आज और कल दो दिन मे कुत्ते के काटे मरीजो का आंकड़ा 70 से ऊपर पहुंच गया। (Shivpuri Dog Bite News) जिस नगर पालिका पर आवारा कुत्तो को पकड़ने का जिम्मा है वह भी आवारा कुत्तो के हमले का शिकार हो गए।
लोगों का कहना है कि काले रंग के कुत्ते ने अचानक से लोगों पर हमला कर दिया घर के बाहर खेल रहे बच्चों को निशाना बनाया तो कोई अपनी दुकान पर बैठकर पंचर बना रहा था। (Shivpuri Dog Bite News) यह लोग भी स्वान के हमले की चपेट में आ गए l हालांकि कल और आज दो दिन मे चिंहित हुए दोनों काले कुत्ते नपा अमले ने दवोच लिए लेकिन बाबजूद इसके नागरिको मे दहशत का माहौल है।
इन्हे भी पढ़ें:-