Shivpuri Viral Video: तेरी वर्दी उतरवा दूंगा”… बीजेपी विधायक के भाई ने पुलिस कांस्टेबल को सरेआम दी धमकी, देखें वायरल वीडियो

मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले में वाहन चेकिंग के दौरान एक शिक्षक और पुलिस कांस्टेबल के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि शिक्षक ने वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shivpuri Viral Video: तेरी  वर्दी उतरवा दूंगा”… बीजेपी विधायक के भाई ने पुलिस कांस्टेबल को सरेआम दी धमकी, देखें वायरल वीडियो

Shivpuri Viral Video / Image Source : IBC24

Modified Date: January 29, 2026 / 11:23 pm IST
Published Date: January 29, 2026 11:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नरवर थाने के बाहर वाहन चेकिंग के दौरान शिक्षक और कांस्टेबल में तीखी बहस
  • शिक्षक ने ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ वाहन चेकिंग के दौरान थाने के बाहर एक शिक्षक और पुलिस कांस्टेबल के बीच जमकर झड़प हो गई। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि शिक्षक ने कांस्टेबल को वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

“तेरी वर्दी उतरवा दूंगा”

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला नरवर थाने के ठीक बाहर का है, जहाँ पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।MP Police Viral Video,  इसी दौरान निजामपुर में पदस्थ शिक्षक भागचंद्र वहाँ पहुँचे। चेकिंग को लेकर उनकी कांस्टेबल से बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि शिक्षक ने अपना आपा खो दिया और ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को सरेआम धमकी देते हुए कहा, “तेरी वर्दी उतरवा दूंगा।” बताया जा रहा है कि शिक्षक कोई और नहीं, बल्कि बीजेपी विधायक रमेश खटीक के भाई हैं।

पहले भी सामने आ चुके है ऐसे मामले

आपको बता दें यह कोई पहला मामला नहीं है जब कोई अपने पद का गलत इस्तेमाल कर रहा हो। कल मध्यप्रदेश के सतना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंडल अध्यक्ष के खिलाफ एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.