Shivraj cabinet meeting update: शिवराज कैबिनेट में जल्द होगा बदलाव! खराब प्रदर्शन वाले मंत्रियों पर गिर सकती है गाज
Shivraj cabinet meeting: विधानसभा चुनाव से पहले CM शिवराज एक्शन में दिख रहे हैं। उन्होंने CM हाउस में आज मंत्रियों की बैठक बुलाई है।
Shivraj cabinet meeting
भोपाल। Shivraj cabinet meeting: विधानसभा चुनाव से पहले CM शिवराज एक्शन में दिख रहे हैं। उन्होंने CM हाउस में आज मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें वो CM मंत्रियों से 121 चर्चा करेंगे। इसे लेकर CM हाउस में मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वे मंत्रियों और विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। सियासत के गलियारे में इस बात की भी चर्चा है कि बैठक समीक्षा के बाद मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। खराब प्रदर्शन वाले मंत्रियों पर गाज भी गिर सकती है। वहीं जल्द ही मंत्रिमंडल में विस्तार और बदलाव के कयास भी लगाए जा रहे हैं।
Shivraj cabinet meeting: बता दें कि बैठक में सरकार आगामी बड़े कार्यक्रमों पर रणनीति भी बना सकती है। इस दौरान सभी मंत्री सीएम हाउस में ही रात्रि भोज करेंगे। CM हाउस बैठक में पहुंचे से पहले मंत्री मोहन यादव ने कहा कि समय-समय पर विभागों की समीक्षा होती रहती है। विभागों के कामों पर चर्चा कर फोकस किया जाएगा।
shivraj cabinet meeting latest update: वहीं मंत्रियों के डिनर के कार्यक्रम में भी संशोधन किया गया है। अब रात 8:00 बजे मंत्रियों को सीएम हाउस में बुलाया गया है। पहले 7:30 बजे मंत्रियों को सीएम हाउस आने का न्योता दिया गया था।

Facebook


