Reported By: Vijay Kumar Verma
,Singrauli Bank Robbery Case/Image Credit: IBC24.in
Singrauli Bank Robbery Case: सिंगरौली: बीते शुक्रवार को सिंगरौली जिले के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती के मामले में मुख्य आरोपी एवं मास्टरमाइंड कमलेश कुमार को सिंगरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमलेश कुमार को बिहार के रोहताक जिले से डेहरी ऑन रेलवे स्टेशन से RPF पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सिंगरौली पुलिस रोहताक पहुंची और आरोपी कमलेश कुमार को सिंगरौली लाया गया। (Singrauli Bank Robbery Case) जहां उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया और सिंगरौली पुलिस ने आरोपी कमलेश कुमार को 8 दिनों की पुलिस रिमांड में भी लिया है।
Singrauli Bank Robbery Case: पकड़े गए कमलेश कुमार ने बताया कि पंकज छोटू राजेश और फंटूश मिलकर इस डकैती को अंजाम दिया है। हालांकि 8 दिनों के पुलिस रिमांड में पुलिस कई सारे सवालों के जवाब जरूर जानना चाहेगी। हालांकि सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि मुख्य आरोपी कमलेश कुमार की गिरफ्तारी के अलावा कई संदिग्ध से भी पूछताछ चल रही हैं, (Singrauli Bank Robbery Case) जल्द ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी कमलेश कुमार के पास से 15,22,000 रुपए तथा 61 ग्राम सोना भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-