Singrauli Murder News: दो युवकों ने नाबालिग के साथ किया ऐसा काम, नहीं बची उठने की उम्मीद, अब लोगों का फूटा गुस्सा, खड़ी कार में लगाई आग, जानें क्या है पूरा मामला

Singrauli Murder News: दो युवकों ने नाबालिग के साथ किया ऐसा काम, नहीं बची उठने की उम्मीद, अब लोगों का फूटा गुस्सा, खड़ी कार में लगाई आग, जानें क्या है पूरा मामला

Singrauli Murder News: दो युवकों ने नाबालिग के साथ किया ऐसा काम, नहीं बची उठने की उम्मीद, अब लोगों का फूटा गुस्सा, खड़ी कार में लगाई आग, जानें क्या है पूरा मामला

Singrauli Murder News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 12, 2026 / 07:40 am IST
Published Date: March 12, 2026 7:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • सिगरेट पीने को लेकर विवाद से हत्या की वारदात
  • मृतक के दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • आक्रोशित भीड़ ने थाने के सामने प्रदर्शन और आरोपी की कार जलाई

सिंगरौली: Singrauli Murder News मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में हुए नाबालिग लड़के की हत्या को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। युवक की शव मिलते ही परिजनों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर ​लिया है। इधर, घटना से नाराज लोगों की भीड़ थाने के सामने पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। साथ ही एक आरोपी के घर के सामने खड़ी कार को भी आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया है। आग लगने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

रात में घर से निकला था युवक

Singrauli Murder News मिली जानकारी के अनुसार, मामला मोरवा थाने क्षेत्र का है। जहां सिगरेट पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक 15 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के ही दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि साईं नगर निवासी पवन शाह 9 मार्च की रात करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए देर रात मोरवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

ले गया था शराब पिलाने के बहाने

बुधवार को मोरवा-चितरंगी मार्ग के किनारे झाड़ियों में पवन का शव मिला था। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सुधांशु गुप्ता, पवन को अपनी बाइक पर शराब पिलाने के बहाने घर से ले गया था। रास्ते में उनका दूसरा साथी इरशाद खान भी मिल गया। तीनों एक सुनसान स्थान पर पहुंचे, जहां आरोपियों ने पहले पवन का गला दबाया और फिर पत्थर से हमला कर उसकी जान ले ली।

पूछाताछ में बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि होली के दिन सिगरेट पीने की बात को लेकर पवन और सुधांशु के बीच तीखी बहस हुई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने दोनों आरोपियों सुधांशु गुप्ता और इरशाद खान को हिरासत में ले लिया है, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पवन की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग मोरवा थाने के सामने जमा हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।