Reported By: Indresh Suryavanshi
,Tamannaah Bhatia at Mahakal Mandir | Photo Credit: AI
उज्जैन। Tamannaah Bhatia at Mahakal Mandir साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल की अलौकिक भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री करीब तड़के 3 बजे मंदिर पहुंचीं और नंदी हाल में बैठकर पूरे भक्तिभाव के साथ भस्म आरती का दिव्य दर्शन किया।
Tamannaah Bhatia at Mahakal Mandir भस्म आरती के दौरान तमन्ना भाटिया मस्तक पर चंदन लगाए पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने करीब दो घंटे तक आरती का दर्शन किया और मंदिर के आध्यात्मिक वातावरण को आत्मसात किया। आरती के बाद अभिनेत्री ने नंदीजी का पूजन-अभिषेक भी किया तथा नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के माध्यम से जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में अभिनेत्री की मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कई श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए।
भस्म आरती के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा कि, “आज भगवान ने मुझे बुलाया था। बाबा महाकाल के बुलावे पर ही भक्त यहां आते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। आज जो आरती देखने को मिली, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। आरती में शामिल होकर बहुत ऊर्जा मिलती है। सब लोग एक साथ बैठकर जिस तरह आरती देखते हैं, ऐसा दृश्य कहीं और देखने को नहीं मिलता।” अभिनेत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी विशेष रूप से बढ़ाई गई थी। पुलिस और मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे।
महाकाल की नगरी पहुंची तमन्ना भाटिया.. भक्ति में दिखीं मग्न#Mahakaleshwar | #TamannaahBhatia | #Mahakal | #BhasmaAarti | Tamannaah Bhatia at Mahakaleshwar Temple | @tamannaahspeaks pic.twitter.com/OsOEwZ9Zcm
— IBC24 News (@IBC24News) May 12, 2026