Indore Water Row: लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार, दूषित पानी मामले एक और बड़ा एक्शन, निगम के अपर आयुक्त तत्काल प्रभाव से निलंबित

Ads

Indore Water Row: लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार, दूषित पानी मामले एक और बड़ा एक्शन, निगम के अपर आयुक्त तत्काल प्रभाव से निलंबित

  •  
  • Publish Date - January 2, 2026 / 09:58 PM IST,
    Updated On - January 3, 2026 / 12:11 AM IST

Phool Singh baraiya Controversy/Image Credit: MP DPR

HIGHLIGHTS
  • नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को हटाया गया
  • अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया और अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव निलंबित
  • दूषित पानी से 4 मौतें, कई लोग अस्पताल में भर्ती

भोपाल: Indore Water Row इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले सीएम मोहन यादव ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। सीएम यादव ने इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को भी निलंबित किया गया है।

Indore Water Row इस संबंध में सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई घटना में राज्य सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में कठोर निर्णय लिये जा रहे हैं। निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।’

आपको बता दें कि इससे पहले सीएम मोहन यादव ने नगर निगम के अपर आयुक्त को तत्काल प्रभाव से हटाया था। उनकी जगह पर आशीष कुमार पाठक को इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही जिला पंचायत स्तर पर भी तबादले किए गए हैं। खरगोन जिला पंचायत के सीईओ आकाश सिंह को अपर आयुक्त, इंदौर नगर निगम बनाया गया है। वहीं अलीराजपुर जिला पंचायत के सीईओ प्रखर सिंह को भी अपर आयुक्त, इंदौर नगर निगम के पद पर पदस्थ किया गया है।

बता दें कि दूषित पानी पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है। MGM मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में भी दूषित पानी की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे सभी लंबे समय से उसी पानी का इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं, कई नागरिकों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इन्हें भी पढ़े:-

इंदौर में दूषित पानी से कितने लोगों की मौत हुई है?

अब तक 4 लोगों की मौत हुई है।

सीएम मोहन यादव ने किस पर कार्रवाई की है?

नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को हटाया, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया और अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया।

नए अपर आयुक्त कौन बनाए गए हैं?

आशीष कुमार पाठक, आकाश सिंह और प्रखर सिंह को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है।