शादी समारोह में हुआ दो गुटों के बीच जमकर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Ads

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक शादी समारोह में दो गुट के बीच पहले विवाद हुआ फिर धीरे-धीरे खींचातान बढ़ी और मामला एक बड़े झगड़े में तब्दील हो गया। दोनों गुटों के लोग लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में उतर आए।

  •  
  • Publish Date - May 5, 2022 / 07:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक शादी समारोह में दो गुट के बीच पहले विवाद हुआ फिर धीरे-धीरे खींचातान बढ़ी और मामला एक बड़े झगड़े में तब्दील हो गया। दोनों गुटों के लोग लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में उतर आए। इस घटना में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Read more : इन चीजों को खाकर 150 सालों तक जीवित रहते हैं यहां के लोग, 70 की उम्र में भी बच्चे पैदा करती है महिलाएं


दरअसल, तिघरा थाना क्षेत्र के महाराजपुरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने गए दो गुट के लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस मामलें ने धीरे धीरे तुल पकड़ना शुरु कर दिया और छोटी सी बात बढ़ गई। आवेश मे आकर कुछ लोग पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में दोनों गुटों के 6 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल
हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियों सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं। जिस पर लोग तरह – तरह के कमेंट कर रहे हैं।