मप्र के भिंड जिले में तेल टैंकर और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Ads

मप्र के भिंड जिले में तेल टैंकर और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 21, 2023 / 12:13 AM IST,
    Updated On - May 21, 2023 / 12:13 AM IST

भिंड (मध्य प्रदेश), 20 मई (भाषा) मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार को एक मोटरसाइकिल और तेल टैंकर के बीच टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने घटना की जानकारी दी।

मेहगांव थाने के निरीक्षक रविंदर शर्मा ने बताया कि घटना भिंड-ग्वालियर राजमार्ग पर बहुआ गांव के पास हुई।

उन्होंने कहा कि तीन लोगों अजय जाटव (19), श्रीचंद जाटव (55) और ममता जाटव (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी तेल टैंकर चालक महिपाल लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

भाषा सं दिमो अर्पणा

अर्पणा