Tikamgarh Rape Case : पहली कक्षा की बच्ची के साथ शिक्षक ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी न को दबोचा, अब ‘बुलडोजर’ एक्शन की मांग

टीकमगढ़ ज़िले के पलेरा थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के शिक्षक कासिम खान ने छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उसके घर को गिराने की मांग कर रहे हैं।

Tikamgarh Rape Case : पहली कक्षा की बच्ची के साथ शिक्षक ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी न को दबोचा,  अब ‘बुलडोजर’ एक्शन की मांग

Tikamgarh Rape Case / IMAGE SOURCE : AI

Modified Date: January 29, 2026 / 08:55 pm IST
Published Date: January 29, 2026 8:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरकारी स्कूल के शिक्षक कासिम खान पर छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप
  • परिजनों ने मामला पलेरा थाना में दर्ज कराया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
  • स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं

टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ ज़िले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। मासूम के परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक कासिम खान को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी का घर गिराने की मांग की है।

Tikamgarh Teacher Rape Case छह साल की मासूम को बनाया शिकार

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी शिक्षक की पहचान कासिम खान के रूप में हुई है। शिक्षक ने वहाँ पहली कक्षा में पढ़ने वाली छह साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को इस पूरी घटना की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पलेरा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी शिक्षक कासिम खान को गिरफ्तार कर लिया है।

MP Government School News आरोपी का घर गिराने की उठी मांग

इस घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ग्रामीणों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ न केवल सख्त कानूनी कार्रवाई हो, बल्कि उसके घर को भी गिराया जाए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.