Cabinet Meeting: Cabinet meeting of CM Shivraj Singh Chouhan today. These important decisions can be stamped...
CM Shivraj’s cabinet meeting : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। ये कैबिनेट बैठक आज सुबह 11:30 बजे CM शिवराज सिंह की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके सात ही बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा कई नए फैसले भी लिए जा सकते हैं। यानी इसके साथ ही कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां Click करें*<<
Read More : दो पत्रकारों को मारी गोली, मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस
बता दें आज प्रदेश में सीएम शिवराज की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई बड़े फैसलें लिए जाएंगे। आज की बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्यालय और जिला स्तर पर अस्थाई पदों के प्रवर्तन स्वीकृत पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही संयुक्त आयुक्त MP भवन नई दिल्ली के पद के उन्नयन का प्रस्ताव रखा जाएगा। वहीं SC, ST, OBC वर्गों, निशक्तजनों के बैकलॉग कैरी फॉरवर्ड पदों की पूर्ति को लेकर चर्चा की जाएगी। विशेष भर्ती अभियान की समय सीमा में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा दौरीसागर मध्यम सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी जाएगी। साथ ही मप्र भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक 2022 के संबंध में चर्चा होगी।