मध्यप्रदेश के एक गांव में तालाब में डूबे दो लड़के

Ads

मध्यप्रदेश के एक गांव में तालाब में डूबे दो लड़के

  •  
  • Publish Date - December 27, 2024 / 04:14 PM IST,
    Updated On - December 27, 2024 / 04:14 PM IST

सीहोर (मध्यप्रदेश), 27 दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के एक गांव में तालाब में डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को मानपुर गांव में हुई। उन्होंने कहा, ‘अनमोल और रितिक नाम के दो लड़के सुबह करीब 10 बजे तालाब में नहाने गए थे। जब वे घर नहीं लौटे तो उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।’

मंडी थाना प्रभारी माया सिंह ने बताया कि दोनों गहरे पानी में चले गए होंगे और डूब गए होंगे।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा सं दिमो जोहेब

जोहेब