मप्र में बस के ट्रक से टकराने से दो की मौत, 17 घायल

Ads

मप्र में बस के ट्रक से टकराने से दो की मौत, 17 घायल

  •  
  • Publish Date - February 15, 2023 / 04:03 PM IST,
    Updated On - February 15, 2023 / 04:03 PM IST

रतलाम, 15 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बुधवार सुबह खड़े ट्रक से एक बस के टकरा जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 17 अन्य घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बिलपांक थाना क्षेत्र के सरवर जमुनिया गांव के पास जावरा-लेबड़ मार्ग पर सुबह करीब पांच बजे हुआ।

बिलपांक थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे से भीलवाड़ा (राजस्थान) जा रही राजस्थान रोडवेज की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी।

उन्होंने कहा कि 45 और 55 साल के दो बस चालकों की मौके पर ही मौत हो गई और 17 यात्रियों को चोटें आईं। घायलों का रतलाम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

भाषा सं दिमो राजकुमार

राजकुमार