Girlfriend Boyfriend Viral Video: 5 साल तक बनाया संबंध, फिर इस चीज से इंकार… अब प्रेमी का कॉलर पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम घसीट लाई युवती, पूरा ड्रामा कैमरे में कैद

Ads

Girlfriend Boyfriend Viral Video: 5 साल तक बनाया संबंध, फिर इस चीज से इंकार... अब प्रेमी का कॉलर पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम घसीट लाई युवती, पूरा ड्रामा कैमरे में कैद

Girlfriend Boyfriend Viral Video/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • उज्जैन में हाई-वोल्टेज ड्रामा
  • कॉलर पकड़कर लाया गया प्रेमी
  • कंट्रोल रूम में प्रेम-प्रसंग का हंगामा

उज्जैन: Girlfriend Boyfriend Viral Video:  मध्यप्रदेश के उज्जैन में बुधवार रात उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवती अपने कथित प्रेमी को कॉलर पकड़कर घसीटते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गई। युवती ने युवक पर पांच साल तक रिलेशनशिप में रखने के बाद धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कंट्रोल रूम में प्रेम-प्रसंग का हंगामा (Ujjain viral video)

Girlfriend Boyfriend Viral Video:  घटना के अनुसार, युवती युवक संजय शर्मा को पकड़कर सीधे पुलिस कंट्रोल रूम में स्थित एएसपी आलोक शर्मा के केबिन तक ले गई। इस दौरान युवती लगातार चीख-चीखकर कहती रही कि वह पिछले पांच साल से युवक के साथ रिश्ते में है, लेकिन अब वह उसे धोखा दे रहा है। कंट्रोल रूम में मौजूद लोगों के सामने युवती ने युवक को छोड़ा नहीं और न्याय की मांग करती रही। हंगामे के दौरान युवक ने खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन युवती ने दौड़कर उसे फिर पकड़ लिया। युवती का आरोप है कि युवक का भाई वकील है और उसी के जरिए उसे जान से मारने की धमकियां दिलवाई जा रही हैं। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि उसे अपनी जान का खतरा है।

उज्जैन में हाई-वोल्टेज ड्रामा (Ujjain Couple Fight Viral Video)

Girlfriend Boyfriend Viral Video:  युवती का कहना है कि युवक पिछले कुछ समय से किसी दूसरी लड़की के संपर्क में है और इसी कारण वह उसे नजरअंदाज कर रहा है। विवाद के दौरान युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह लगातार टालमटोल कर रहा है। वहीं युवक संजय शर्मा, जिसे कुछ लोग कृषक शर्मा भी बता रहे हैं, ने युवती के सभी आरोपों को खारिज किया है। युवक का कहना है कि युवती उसकी केवल दोस्त है और वह उस पर जबरन शादी का दबाव बना रही है। उसने आरोप लगाया कि युवती कई बार सार्वजनिक स्थानों पर उसके साथ अभद्रता करती है। युवक ने यह भी स्वीकार किया कि उसने कुछ समय बाद शादी की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद युवती ने दोबारा हंगामा किया।

कंट्रोल रूम में हंगामे की सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले जाया गया। युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी दोनों के बीच विवाद महिला थाने पहुंच चुका है, जहां दोनों ने भविष्य में विवाद न करने को लेकर लिखित सहमति पत्र दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

"Ujjain viral video" में युवती ने युवक पर क्या आरोप लगाए हैं?

A1. वायरल वीडियो में युवती ने युवक पर पांच साल तक रिलेशनशिप में रखने के बाद धोखा देने और शादी से मुकरने का आरोप लगाया है।

"Ujjain police control room video" क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ?

A2. क्योंकि युवती ने युवक को कॉलर पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम तक घसीटा, हंगामा किया और पूरा घटनाक्रम लोगों ने वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया।

"Ujjain love affair dispute" मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

A3. महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लिए हैं, युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।