Ujjain Mahakal Temple News : महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान निकला 1000 साल पुराना शिवलिंग! गेट नंबर 4 पर मिलीं ये प्राचीन मूर्तियां, खुलेंगे कई रहस्यमयी राज़

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान 1000 साल पुराना शिवलिंग और प्राचीन मूर्तियां मिलने से क्षेत्र के इतिहास को लेकर नई संभावनाएं सामने आई हैं।

Ujjain Mahakal Temple News :  महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान निकला 1000 साल पुराना शिवलिंग! गेट नंबर 4 पर मिलीं ये प्राचीन मूर्तियां, खुलेंगे कई रहस्यमयी राज़

Ujjain Mahakal Temple News / Image Source ; IBC24

Modified Date: May 1, 2026 / 02:04 pm IST
Published Date: May 1, 2026 11:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • महाकाल मंदिर परिसर में 1000 साल पुराना शिवलिंग मिला
  • खुदाई में परमारकालीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां बरामद
  • भगवान विष्णु की दुर्लभ प्राचीन प्रतिमा भी मिली

उज्जैन : Ujjain Mahakal Temple News मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के विस्तार कार्य के दौरान एक बड़ी और ऐतिहासिक खोज सामने आई है। मंदिर के गेट नंबर 4 के पास चल रही खुदाई के दौरान करीब 1000 साल पुराना शिवलिंग मिला है,जिसे देखकर सब हैरान है। शिवलिंग के साथ भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा, परमारकालीन मंदिर के अवशेष भी मिले है।

MP NEWS 9वीं से 11वीं शताब्दी का शिवलिंग

मिली जानकारी के अनुसार, दवा किया जा रहा है की यह शिवलिंग 9वीं से 11वीं शताब्दी का है। खुदाई में न केवल शिवलिंग मिला है, बल्कि परमारकालीन मंदिर के अवशेष भी सामने आए हैं। इसके साथ ही, खुदाई में कई प्राचीन मूर्तियां भी बरामद की गई हैं, जिसमें भगवान विष्णु की एक दुर्लभ प्रतिमा भी शामिल है।

पौने दो फिट उचाई

आपको बता दें की शिवलिंग की उचाई लगभग पौने दो फीट की है। परमारकालीन मंदिर, शिवलिंग, प्राचीन मूर्तियां और भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा मिलने के बाद यहाँ एक प्राचीन मंदिर मौजूद होने के संकेत मिल रहे हैं। Lord Vishnu Statue फिलाहल इस खोज के बाद प्रशासन और विशेषज्ञ पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रहे हैं। खुदाई में मिली इन प्राचीन धरोहरों के माध्यम से क्षेत्र के इतिहास को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ेंः-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.