चोरी की बाइक से ब्राउन शुगर की कर रहा था तस्करी, 5 लाख के मादक पदार्थ के साथ अंतरराज्यीय तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

चोरी की बाइक से ब्राउन शुगर की कर रहा था तस्करीः Vidisha Police has arrested an interstate brown sugar smuggler.

चोरी की बाइक से ब्राउन शुगर की कर रहा था तस्करी, 5 लाख के मादक पदार्थ के साथ अंतरराज्यीय तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Govt Issues Transfer Order of Police Superintendent

Modified Date: December 23, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: December 23, 2022 8:00 pm IST

विदिशाः मध्यप्रदेश के विदिशा पुलिस को एक बार बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान आमिर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने इस तस्कर के कब्जे से पांच लाख की ब्राउन शुगर और गुना से चुराई गई मोटर बाइक समेत नगदी बरामद किया है। बहरहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर इससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है।

Read More : अब घर-घर ‘थार’! बड़े बदलाव के साथ पेश होगी सस्ती Mahindra Thar, कीमत बस इतनी 

दरअसल, विदिशा के कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक मादक पदार्थों के साथ विदिशा आया है। कोतवाली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम संबंधित स्थान पर पहुंची और युवक से पूछताछ की गई तो उसके पास से लगभग 25 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। जिसकी कीमत 500000 रुपए आंकी गई है।

Read More : इन चीजों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कहे अलविदा, हमेशा रहें स्वस्थ्य 

एसपी मोनिका शुक्ला ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हमें 23 तारीख को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि विदिशा में एक ऐसा युवक मोटरसाइकिल से प्रवेश किया है। हमारी कोतवाली टीम ने संबंधित स्थान पर दबिश दी तो आरोपी आमिर खान से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और मकसूदनगढ़ गुना से एक बाइक चुराई थी उसे भी जब्त कर लिया गया है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।