Face To Face Madhya Pradesh: भितरघाती हो जाएं सावधान..चलने वाला है सफाई अभियान! क्या राहुल के दौरे के बाद भितरघातियों पर गाज गिरेगी? देखिए पूरी रिपार्ट
Face To Face Madhya Pradesh: भितरघाती हो जाएं सावधान..चलने वाला है सफाई अभियान! क्या राहुल के दौरे के बाद भितरघातियों पर गाज गिरेगी? देखिए पूरी रिपार्ट

Face To Face Madhya Pradesh
- राहुल गांधी के दौरे से पहले ही एमपी कांग्रेस में सियासी गरमी
- पटवारी बनाम क्षत्रपों की लड़ाई खुलकर सामने, संगठन में "ऑल इज वेल" नहीं
भोपाल: Face To Face Madhya Pradesh राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे की तैयारी चल रही है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष भितरघातियों के सफाए के संकेत दे रहे हैं, इसके मायने क्या हैं? क्या भितरघातियों की पहचान हो चुकी है, क्या कांग्रेस वाकई शुद्धिकरण अभियान चलाने जा रही है और इसकी चपेट में कौन-कौन होंगे? क्या इस सफाई अभियान के बहाने पटवारी और सिंघार के बीच शक्तिप्रदर्शन का नया दौर शुरू होगा? सवाल ये भी कि इस मुहिम का फायदा कांग्रेस को मिलेगा या होगा बूमरेंग इफेक्ट?
Face To Face Madhya Pradesh राहुल गांधी एमपी के दौरे पर आ रहे हैं। उसके पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भितरघातियों का जिक्र कर कांग्रेस की सियासत को गरमा दिया है। उमंग सिंघार ने पीसीसी मुख्यालय में भितरघातियों का जिक्र उस वक्त किया जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पार्टी को जोड़ने के लिए महाकौशल के दौरे पर निकले हैं। ये बयान चर्चाओं में इसलिए भी है क्योंकि 3 जून को राहुल गांधी संगठन को खड़ा करने के मकसद से ही भोपाल आ रहे हैं, लेकिन सवाल तो ये भी है कि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भितरघातियों की वजह से हुई करारी शिकस्त के बावजूद पार्टी में भितरघाती अब तक बचे कैसे हैं?
कांग्रेस में इस वक्त भितरघातियों को लेकर सिरफुटव्वल के हालात हैं। ये बात आलाकमान भी जानता है। शायद इसिलए आलाकमान ने मध्यप्रदेश कांग्रेस को देश भर में सबसे कमज़ोर संगठन माना है। यही वजह है कि एमपी कांग्रेस के संगठन को संवारने का जिम्मा दिल्ली ने अब अपने कंधों पर लिया है। फिलहाल एआईसीसी ने एमपी में पट्ठावाद खत्म करने के लिए 50 निष्पक्ष ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। जाहिर है बीजेपी कांग्रेस की खिंचाई के लिए मौके की तलाश में रहती है और राहुल के दौरे के पहले ये मौका खुद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिया है।
फिलहाल ये बात सही है कि कांग्रेस में सब कुछ ऑल इज वेल नहीं है। खुद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की पटरी क्षत्रपों के साथ नहीं बैठ रही। उमंग सिंघार,अजय सिंह, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल सरीखे नेताओं ने खुलकर ये इशारा दे दिया है कि पटवारी की लीडरशिप उन्हें मंजूर नहीं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वे नेता या कार्यकर्ता जो पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ काम करते हैं या अंदर से पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Will the traitors be punished after Rahul's visit?
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am