Singrauli News: तेज आंधी-तूफान के बीच गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई महिला की मौत, मासूमों की हालत गंभीर

Ads

Singrauli News: सिंगरौली जिले में खराब मौसम के दौरान अचानक एक विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया और इसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

Singrauli News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • सिंगरौली जिले के ग्राम भरूहा में आज शाम प्रकृति का भीषण रूप देखने को मिला।
  • तेज बारिश और खराब मौसम के दौरान अचानक एक विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया
  • पेड़ की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई और दो मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए।

Singrauli News: सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम भरूहा में आज शाम प्रकृति का भीषण रूप देखने को मिला। तेज बारिश और खराब मौसम के दौरान अचानक एक विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ​

शाम को हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 5 बजे की है। ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, (Singrauli News) तभी अचानक तेज हवाओं के साथ पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से महिला सुमित्रा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों बच्चों का उपचार जारी है, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से की ये मांग

Singrauli News: इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (Singrauli News) घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और आक्रोश व दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने तथा घायलों के समुचित इलाज की मांग की है।

इन्हे भी पढ़ें:-