मप्र के रायसेन में दुष्कर्म के प्रयास के बाद युवती की हत्या, आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मप्र के रायसेन में दुष्कर्म के प्रयास के बाद युवती की हत्या, आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रायसेन (मध्यप्रदेश), तीन फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म के प्रयास में विफल रहने के बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। घटना के चंद घंटों बाद ही आरोपी युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर सुल्तानपुर थानांतर्गत भरतीपुर गांव में सोमवार को हुई।
सुल्तानपुर थानाप्रभारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि 20 वर्षीय शिवानी रोजाना की तरह अपने पिता को खाना देने खेत पर जा रही थी तभी 25 वर्षीय आरोपी प्रकाश सिंह भिलाडा ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि युवती के विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
ठाकुर ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में गुस्साए लोग आरोपी की तलाश करने लगे।
उन्होंने बताया कि पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही थी लेकिन इसी बीच शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में आरोपी का शव घोघरा नदी के पास बरामद किया गया।
ठाकुर ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मामला दर्जकर पांच लोगों को हिरासत में लिया है और तनाव को देखते हुए एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
भाषा सं ब्रजेन्द्र शोभना
शोभना
शोभना

Facebook


