Khargone News: पति के साथ गरबा कर रही महिला का हार्ट अटैक से मौत, नाचते-नाचते धड़ाम से गिरी जमीन पर, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

पति के साथ गरबा कर रही महिला का हार्ट अटैक से मौत, woman performing Garba with her husband in Khargone died of a heart attack

Khargone News: पति के साथ गरबा कर रही महिला का हार्ट अटैक से मौत, नाचते-नाचते धड़ाम से गिरी जमीन पर, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी
Modified Date: September 29, 2025 / 04:04 pm IST
Published Date: September 29, 2025 3:53 pm IST

खरगोन: Khargone News:  मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के भीकनगांव थाना क्षेत्र के पलासी गांव में गरबा कर रहे एक 19 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह गरबा पंडाल में अपने पति के साथ डांस कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसको हार्टअटैक आ गया, जिससे उसकी मौत पर ही मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Khargone News:  मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 19 वर्षीय सोनम अपने पति कृष्णपाल के साथ सिंगाजी मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने गरबा कर रही थी। इसी दौरान नाचते हुए अचानक वह जमीन पर गिर पड़ी लोगों ने तुरंत उसे उठाया लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। बताया जा रहा है कि सोनम की शादी इसी वर्ष एक मई 2025 को कृष्णपाल से हुई थी। सोनम अपने पति के साथ गरबे में शामिल हुई थी। दोनों पति-पत्नी हंसी खुशी साथ नाच रहे थे। मेरे ढोलना गाने पर गरबा करते हुए सोनम जमीन पर गिर पड़ी।

पहले पंडाल में मौजूद लोग सोनम के गिरने की घटना को चक्कर आना समझ रहे थे। हालांकि कृष्ण पाल ने उसे उठाने का प्रयास किया जब नहीं उठी तो बाकी लोग भी आ गए, लेकिन तब तक सोनम की मौत हो चुकी थी। वहीं सोनम को होश नहीं आया तो पूरा गरबे पांडाल में सन्नाटा छा गया। सोनम की असमय दुखद मौत के बाद नवरात्रि का पर्व मातम में बदल गया।

देखें वीडियों

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।