Jabalpur: सेल्फी लेना पड़ा भरा, नदी में गिरने से युवक की मौत

Jabalpur: सेल्फी लेना पड़ा भरा, नदी में गिरने से युवक की मौत Youth dies due to slipping while taking selfie

Jabalpur: सेल्फी लेना पड़ा भरा, नदी में गिरने से युवक की मौत

Youth dies due to slipping while taking selfie

Modified Date: July 3, 2023 / 09:36 pm IST
Published Date: July 3, 2023 9:21 pm IST

जबलपुर : जबलपुर के न्यू भेड़ाघाट में नर्मदा के किनारे पत्थरों में खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया जिससे की नर्मदा में बह जाने के कारण युवक की मौत हो गई।

Read More: Ambikapur: तालाब में इस अवस्था में मिला नाबालिक बच्चें का शव, 1 दिन पहले सेथा लापता

तिलवारा थाना क्षेत्र के शाहनाला निवासी 25 वर्षीय नितिन ठाकुर अपने दो दोस्तों के साथ न्यू भेड़ाघाट घूमने गया हुआ था और तभी वह नर्मदा नदी के किनारे जाकर पत्थरों में खड़े होकर सेल्फी लेने लगा और अचानक उसका पैर फिसला जिससे वह पत्थरों से टकराते हुए नर्मदा की धार में जा गिरा।

Read More: Guru Purnima Special: सावन से पहले अमरकंटक पर हिंदू भक्तों की भीड़

हादसा देख साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और होम गार्ड की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को स्वर्गद्वारी घाट के पास बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"