Sara Ali Khan Kedarnath Trip: केदारनाथ दर्शन के लिए सारा अली खान को देना होगा शपथ पत्र!.. आप भी पढ़ें क्या हैं चार-धाम यात्रा के नए और सख्त नियम
Sara Ali Khan Kedarnath Trip: सारा अली खान को अब केदारनाथ दर्शन के लिए शपथ पत्र देना होगा। चारधाम यात्रा के नए नियमों के अनुसार गैर-सनातनियों का प्रवेश प्रतिबंधित।
Sara Ali Khan Kedarnath Trip || Image- Free Press Journal
- सारा अली खान को शपथ पत्र देने की आवश्यकता
- केदारनाथ यात्रा के लिए नए नियम लागू
- गैर-सनातनियों के लिए मंदिर प्रवेश प्रतिबंधित
देहरादून: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और भगवान केदारनाथ की परम भक्त सारा अली खान को अब केदारनाथ दर्शन के लिए समिति के सामने शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। सारा अली खान हर वर्ष केदारनाथ धाम की यात्रा करती हैं। (Sara Ali Khan Kedarnath Trip) उनकी यह यात्रा काफी चर्चा में रहती है। लेकिन अब छोटे चार-धाम खासकर केदरनाथ-बद्रीनाथ धाम की यात्रा व देव दर्शन के लिए उन्हें कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ेगा।
क्या है चार धाम यात्रा के नए नियम?
दरअसल उत्तराखंड के छोटे चारधाम यात्रा के मद्देनजर, बद्री-केदार मंदिर समिति ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। समिति ने घोषणा की है कि अब से बदरीनाथ, केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बताया गया है कि, यह निर्णय सनातन धर्म के अनुशासन और आस्थाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए सीमित स्थान तय
समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस आदेश का उद्देश्य धार्मिक आस्थाओं को संरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि मंदिरों के गर्भगृह में मोबाइल फोन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, मंदिर परिसर में फोटोग्राफी के लिए सीमित स्थान तय किए जाएंगे, ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो और धार्मिक माहौल बनाए रखा जा सके।
गैर-हिन्दुओं के लिए आस्था के साथ शपथ पत्र आवश्यक
इसके साथ ही, हेमंत द्विवेदी ने एक और महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से हो, सनातन धर्म में अपनी आस्था व्यक्त करता है और एक शपथ पत्र देता है, तो उसे मंदिर में दर्शन करने की अनुमति दी जा सकती है। (Sara Ali Khan Kedarnath Trip) यह कदम उन लोगों के लिए है जो सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं और मंदिरों में आस्था रखते हैं।
क्यों लिया गया यह फैसला?
इस निर्णय को लेकर भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच मिश्रित प्रतिक्रियाएं आई हैं, लेकिन समिति का मानना है कि यह फैसला धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
VIDEO | Chairman of Shri Badrinath-Kedarnath Temple Committee (BKTC) Hemant Dwivedi (@HemantdwivediUK) informs about the preparations for Char Dham Yatra 2026.
About the opening of portals, he says, “The preparations have started for the Char Dham Yatra in 2026. As you know,… pic.twitter.com/9s3MBOcgt8
— Press Trust of India (@PTI_News) March 17, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू
ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों को प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक सकता है वाडा
कास्पर्स्की भारत में निवेश दोगुना करेगी, देश को क्षेत्रीय केंद्र बनाने की योजना
यह भी देखें:-
ठाणे में लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज
नेपाल की प्रधानमंत्री ने प्रवासी नागरिकों से अर्थव्यवस्था में योगदान देने का किया आह्वान
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में 170 पार्षद मनोनीत, भाजपा नेताओं ने बधाई दी

Facebook


