पालघर में आग लगने से कार्यशालाओं और गोदाम सहित 10 संपत्तियां जलकर राख

Ads

पालघर में आग लगने से कार्यशालाओं और गोदाम सहित 10 संपत्तियां जलकर राख

  •  
  • Publish Date - October 21, 2023 / 02:37 PM IST,
    Updated On - October 21, 2023 / 02:37 PM IST

पालघर, 21 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई शहर में स्थित एक औद्योगिक इकाई में आग लगने से कार्यशालाओं और गोदाम सहित 10 संपत्तियां जलकर राख हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे लगी थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी ने कहा, ‘आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर आज सुबह काबू पाया गया। अभियान अभी जारी है।’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

भाषा साजन सिम्मी

सिम्मी