महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,080 नये मामले, 47 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,080 नये मामले, 47 मरीजों की मौत 1,080 new cases of Covid-19, 47 patients die in Maharashtra

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,080  नये मामले, 47 मरीजों की मौत

covid death

Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: February 22, 2022 10:51 pm IST

मुंबई, 22 फरवरी (भाषा) 47 patients die in Maharashtra:  महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 1,080 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,60,317 हो गयी जबकि 47 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,43,633 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

इससे पहले राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 806 नये मामले सामने आए थे, जबकि चार मरीजों की मौत हुई थी।

read more: ऑस्कर समारोह का सीधा प्रसारण शुरू होने से पहले आठ श्रेणियों के पुरस्कार दे दिए जाएंगे

संक्रमण के नये मामलों में पुणे क्षेत्र में संक्रमण के 428 नये मामले सामने आए जबकि मुंबई क्षेत्र में 242 नये मामले दर्ज किए गए। पुणे क्षेत्र में सर्वाधिक 29 मरीजों की मौत हुई। राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नये मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 2,488 रोगी ठीक हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 76,99,623 हो गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.96 प्रतिशत हो गयी है। मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत बनी हुई है।

read more: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने सदन से किया बहिर्गमन

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,070 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 7,73,83,579 नमूनों की जांच की गयी है, जिनमें से 94,475 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com