ठाणे में कोविड-19 के 109 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 109 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 16, 2022 / 11:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 16 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 109 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,07,425 हो गयी है तथा तीन और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,852 हो गई है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संक्रमण और मौत के ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। उन्होंने कहा कि ठाणे में मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,63,168 हो गयी है और कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 3,390 है।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा