पुणे, 18 फरवरी (भाषा) पुलिस ने शहर में अवैध रूप से रह रही 11 बांग्लादेशी महिलाओं को बुधवार को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं के पास से फर्जी आधार कार्ड और अन्य आवासीय दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश रावले ने कहा कि एक सूचना के आधार पर शहर के बुधवार पेठ (रेड लाइट इलाका) में तलाशी अभियान चलाया गया।
रावले ने कहा, ‘हमने 22 महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनमें से 11 महिलाएं बांग्लादेशी नागरिक हैं। ये महिलाएं पिछले कुछ महीनों से शहर में अवैध रूप से रह रही थीं।’
रावले ने कहा कि मामले की जांच जारी है
भाषा प्रचेता मनीषा
मनीषा