महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 124 नए मामले सामने आए

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 124 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - April 13, 2022 / 08:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

मुंबई, 13 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 124 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,75,448 हो गई जबकि एक रोगी की मौत होने से मृतकों की कुल तादाद 1,47,821 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 113 मामले सामने आए थे।

विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में 113 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 77,26,903 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 724 रह गई है।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश