आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 132 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 132 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 132 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: December 14, 2021 10:46 pm IST

अमरावती, 14 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोविड -19 के 132 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20,75,108 हो गए।

नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि आज सुबह नौ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में, राज्य में 186 मरीज इस महामारी से ठीक हुए, जिससे स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या राज्य में अब 20,58,817 हो गई हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि एक और मरीज की मौत से कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 14,468 हो गया है।

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में