आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 181 नए मामले

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 181 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 8, 2021 / 08:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

अमरावती, आठ दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 181 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 20,74,217 हो गए।

ताजा बुलेटिन में कहा गया कि पिछले एक दिन में 176 लोग संक्रमण मुक्त हो गए। राज्य में कोविड से पीड़ित होने के बाद अब तक कुल 20,57,749 लोग ठीक हो चुके हैं।

पिछले एक दिन में महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 14,457 पर पहुंच गई। आंध्र प्रदेश में अभी कोविड-19 के 2,011 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश पवनेश

पवनेश