महाराष्ट्र में कोविड के 205 नए मामले सामने आए, कोई मौत नहीं

Ads

महाराष्ट्र में कोविड के 205 नए मामले सामने आए, कोई मौत नहीं

  •  
  • Publish Date - May 6, 2022 / 10:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

मुंबई, छह मई (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 205 नए मामले सामने आए हालांकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 78,78,801 हो गए वहीं मृतकों की संख्या 1,47,845 पर स्थिर रही। राज्य में अभी 1,109 मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 233 नए मामले सामने आए थे।

प्रदेश की राजधानी मुंबई में शुक्रवार को 117 नए मामले दर्ज किए गए। यह लगातार तीसरा दिन है जब राज्य में कोविड-19 महामारी के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई। महाराष्ट्र में कोविड मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है।

राज्य में कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.11 प्रतिशत है। बृहस्पतिवार शाम से अब तक 28,279 कोविड संबंधी परीक्षण किए गए जिससे राज्य में किए गए कोरोना वायरस परीक्षणों की संख्या बढ़कर 8,03,25,414 हो गई।

भाषा

अविनाश माधव

माधव