ठाणे में कोविड के 254 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड के 254 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 3, 2021 / 09:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

ठाणे, तीन अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 254 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,59,898 हो गई, जबकि तीन मरीजों की मौत से मृतक संख्या 11, 416 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण और बीमारी से मौत के मामले शनिवार को सामने आए थे।

ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,36,048 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 3,277 है।

भाषा

नेहा शोभना

शोभना