Maharashtra News: भरभराकर गिरी मंदिर की दीवार, इतने लोगों की हुई मौत, 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Maharashtra News: भारी बारिश के बाद एक मंदिर परिसर की दीवार ढहने और टीन की चादरें गिरने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
Sheopur Storm News/Image Credit: IBC24.in
- महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ दर्दनाक हादसा।
- मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की हुई मौत।
- हादसे में 10 से ज्यादा लोग हुए घायल।
Maharashtra News: सांगली: महाराष्ट्र के सांगली जिले में मंगलवार शाम तेज हवाओं और भारी बारिश के बाद एक मंदिर परिसर की दीवार ढहने और टीन की चादरें गिरने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 से 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पश्चिमी महाराष्ट्र जिले की जठ तहसील के मोठेवाड़ी गांव में स्थित मार्गदेवी मंदिर में हुई।
छह श्रद्धालुओं की हुई मौत
Maharashtra News: पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आमतौर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं। सांगली के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया, ‘मंदिर परिसर में लगभग 350 श्रद्धालु मौजूद थे। शाम को अचानक तेज हवाओं और भारी बारिश ने इलाके को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे श्रद्धालु दीवार के सहारे और टीन की चादरों के नीचे शरण लेने लगे। (Maharashtra News) अचानक दीवार और टीन की चादरें गिर गईं, जिससे श्रद्धालु अंदर फंस गए।’ उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 से 14 अन्य घायल हो गए। दोशी ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Ujjain Jail Warder Wife Rape Case: जेल प्रहरी के बेटे ने पड़ोसी महिला को बनाया हवस का शिकार, 3 साल तक ब्लैकमेल कर लूटता रहा आबरू, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश
- FIFA World Cup 2026 Broadcast: भारत में नहीं होगा ‘फीफा वर्ल्डकप 2026’ का प्रसारण?.. फुटबॉल फैंस को लग सकता है बड़ा झटका, पढ़ें क्या है पूरा मामला
- Laxmi Verma MP Rajya Sabha News : नई दिल्ली में अमित शाह से मिलीं सांसद लक्ष्मी वर्मा, बस्तर के ‘मिशन शांति’ और संगठन को लेकर हुई ये बड़ी चर्चा

Facebook


