आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले, एक और मरीज की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले, एक और मरीज की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले, एक और मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: December 20, 2021 8:44 pm IST

अमरावती, 20 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए, जो कि गत 10 महीने में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 20,75,879 हो गए।

पिछले 24 घंटे में महामारी से एक और मरीज की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 14,480 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि वर्तमान में कोविड के 1,517 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद अब तक कुल 20,59,882 लोग ठीक हो चुके हैं।

जन स्वास्थ्य निदेशक जी. हेमवती ने पीटीआई-भाषा से कहा कि घर-घर जाकर बुखार की जांच करने का सर्वेक्षण आज से शुरू हुआ ताकि लक्षण वाले मरीजों की पहचान की जा सके। अधिकारी ने कहा कि इस सर्वेक्षण में लगभग 40 हजार आशा कर्मी और दो लाख से अधिक स्वयंसेवी भाग लेंगे।

भाषा यश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में