महाराष्ट्र के गांव में मस्जिद के इमाम पर हमले के आरोप में मामला दर्ज

Ads

महाराष्ट्र के गांव में मस्जिद के इमाम पर हमले के आरोप में मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 09:04 PM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 09:04 PM IST

जालना (महाराष्ट्र), 25 अगस्त (भाषा) पुलिस ने जालना जिले के एक गांव में मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना घनसावंगी तहसील के राणी उंचेगांव में उस समय हुई, जब पीड़ित मस्जिद के लिए पानी लेने जा रहा था।

आरोपी की पहचान प्रवीण गायकवाड़ के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर इमाम को रोका और उन्हें बांग्लादेशी नागरिक बताते हुए उनके साथ मारपीट की।

पीड़ित द्वारा अपना आधार कार्ड दिखाने के बाद भी गायकवाड़ ने उसे फर्जी बताया।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर अंबड पुलिस ने जानबूझकर चोट पहुंचाने, शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करने और आपराधिक धमकी देने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप