नाफेड के कम बोली वाली निविदा रद्द करने से सोयाबीन तिलहन में सुधार

Ads

नाफेड के कम बोली वाली निविदा रद्द करने से सोयाबीन तिलहन में सुधार

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 08:48 PM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में सहकारी संस्था नाफेड द्वारा सोयाबीन बिक्री के लिए कम दाम वाली बोली को ठुकराये जाने तथा स्टॉकिस्ट द्वारा ऊंचे भाव पर लिवाली बढ़ाने के कारण देश के तेल-तिलहन बाजारों में मंगलवार को सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार दर्ज हुआ। दूसरी ओर आयातकों द्वारा लागत से नीचे दाम पर बिकवाली करने से सोयाबीन तेल में गिरावट आई। लागत से कम दाम की बिकवाली के कारण पाम-पामोलीन तेल में भी गिरावट आई। ऊंचे दाम पर बिकवाली प्रभावित होने से सरसों तेल-तिलहन और आम कारोबारी धारणा कमजोर होने से बिनौला तेल में भी गिरावट देखने को मिली। ऊंचे दाम पर सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे। मलेशिया एक्सचेंज में आज अवकाश है। शिकॉगो एक्सचेंज कल रात सुधार के साथ बंद हुआ था और फिलहाल यहां घट-बढ़ जारी है। बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन के बड़े प्लांट वाले नाफेड से सस्ते में खरीद करने के चक्कर में सोयाबीन का दाम घटा कर बोल रहे हैं। नाफेड ने सोयाबीन बिक्री की निविदा के लिए कम बोलियों को रद्द कर दिया। दूसरी ओर, स्टॉकिस्ट ऊंचे दाम पर सोयाबीन की खरीद में जुट गये हैं। इस परिस्थिति में सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार देखने को मिला। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर देश के आयातकों द्वारा लागत से नीचे दाम की बिकवाली जारी रहने से सोयाबीन तेल तथा पाम-पामोलीन तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली। आम कारोबारी धारणा कमजोर रहने से बिनौला तेल में भी गिरावट आई। सूत्रों ने कहा कि ऊंचे दाम पर लिवाली प्रभावित रहने से सरसों तेल-तिलहन में जहां गिरावट देखी गई वहीं ऊंचे दाम पर सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…

सरसों तिलहन – 8,200-8,250 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,600 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,705-2,805 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,705-2,855 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,050 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,825 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,950 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,725 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,475 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 6,600-6,650 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,450-6,550 रुपये प्रति क्विंटल।भाषा राजेश राजेश अजयअजय