मुंबई की एक इमारत में आग लगी; एक महिला घायल

Ads

मुंबई की एक इमारत में आग लगी; एक महिला घायल

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 11:39 AM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 11:39 AM IST

मुंबई, 28 मई (भाषा) दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में बृहस्पतिवार सुबह पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने से एक महिला मामूली रूप से झुलस गई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शहीद भगत सिंह मार्ग पर ससून डॉक के सामने स्थित किस्मत बिल्डिंग में आग लगने की सूचना सुबह 7.55 बजे मिली।

अधिकारियों के अनुसार, आग इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक कमरे में बिजली के तारों और उपकरणों, लकड़ी के फर्नीचर, खाने-पीने की चीजों और पर्दों तक ही सीमित थी।

उन्होंने बताया कि 50 वर्षीय महिला की उंगलियां मामूली तौर पर जल गई हैं, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।

सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर सुबह 8.12 बजे तक काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा