लातूर (महाराष्ट्र) ,18 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के दौरान 21 वर्षीय एक युवक को कथित तौर पर धारदार हंसिया साथ पकड़ा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कूटर पर सवार दो युवक लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए कथित तौर पर हथियार लहरा रहे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि इस सूचना के आधार पर पुलिस राजीव गांधी चौक के पास पान की एक दुकान के नजदीक पहुंची तथा पुलिस को देखते ही एक युवक भाग गया, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने हथियार और दोपहिया वाहन जब्त कर लिया तथा आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
भाषा राजकुमार
राजकुमार