ठाणे, दो मार्च (भाषा) ठाणे के माजीवाडा इलाके में सोमवार को सड़क का एक हिस्सा धंस गया जिसके कारण एक ट्रक गड्ढे में फंस गया। हालांकि, घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे मुख्य एलबीएस मार्ग पर परम अस्पताल के पास हुई।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा, ‘इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है। कापुरबावडी पुलिस थाना, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, जल आपूर्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मी मौके पर खुदाई की मशीन और अन्य उपकरण लेकर पहुंचे गए हैं।’
तड़वी ने बताया कि फंसे हुए ट्रक को निकालने और सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द से जल्द मरम्मत करने के प्रयास जारी हैं।
भाषा
प्रचेता माधव
माधव