Attack on Navneet Rana Video: ‘हमलावर लगा रहे थे अल्लाह हू अकबर के नारे, किए गंदे इशारे’ चुनावी सभा के दौरान पूर्व सांसद नवनीत राणा पर हमला
Attack on Navneet Rana Video: ‘हमलावर लगा रहे थे अल्लाह हू अकबर के नारे, किए गंदे इशारे’ चुनावी सभा के दौरान पूर्व सांसद नवनीत राणा पर हमला

Attack on Navneet Rana Video
अमरावती: Attack on Navneet Rana Video भाजपा की पूर्व सांसद रणनीत राणा की चुनावी सभा में शनिवार को भारी हंगामा हो गया। इस दौरान हुड़दंगियों ने पूर्व सांसद की ओर कुर्सियां भी फेंकी। नवनीत राणा की मानें तो करीब 50 की संख्या में लोगों ने उनके ऊपर हमला किया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि इस दौरान हमलावरों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते हुए किए गंदे इशारे भी किए हैं। फिलहाल नवनीत राणा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Attack on Navneet Rana Video मिली जानकारी के अनुसार नवनीत राणा ने 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है कि हमलावरों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हिंदू संगठन की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। नवनीत राणा ने पुलिस को बताया कि जब वे सभा में भाषण दे रही थीं, तभी कुछ लोगों ने उन्हें गंदे इशारे किए और 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाए। जैसे ही राणा का भाषण समाप्त हुआ, उन पर कुर्सियां फेंकी गईं, इसके बाद सभा में हंगामा मच गया। नवनीत राणा ने बताया कि उनके सुरक्षा गार्डों ने उन्हें सुरक्षित वाहन तक पहुंचाया, लेकिन हिंसक भीड़ ने उन पर गालियां देते हुए हमला करने की कोशिश की।
बताया गया कि नवनीत राणा अमरावती जिले के दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में वह प्रचार के लिए पहुंची थीं। युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंदीले के समर्थन में सभा आयोजित की गई थी। लेकिन इस दौरान किसी बात पर बहस छिड़ गई और फिर हंगामा होने लगा। मामला इस हद तक बिगड़ गया कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि पिछले महीने अक्टूबर में पूर्व सांसद नवनीत राणा को पत्र भेजकर धमकी दी गई थी और 10 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। नवनीत राणा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अमरावती की पूर्व सांसद को स्पीड पोस्ट के जरिए आमिर नामक व्यक्ति ने पत्र भेजा और पैसों की मांग की थी। राणा के निजी सचिव विनोद गुहे ने अमरावती के राजापेठ पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह पत्र 11 अक्टूबर को राणा के आवास पर एक कर्मचारी को मिला था।
भाजपा नेत्या नवनीत राणांवर सभेदरम्यान राडा झालाय. नवनीत राणांवर हल्ला करण्याचा प्रयत्न. अमरावतीच्या खल्लारमधील घटना. खुर्च्या उचलून राणांवर फेकण्याचा प्रकार, पोलीस स्टेशनमध्ये तक्रार दाखल, कारवाई करण्याची मागणी #navneetrana pic.twitter.com/fergQPGvX7
— Pooja ujagare (@PoojaUjagare) November 17, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Attack on Ex MP Navneet Rana While Election Campaign
AMRAVATI
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm