मुंबई, (भाषा) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री नवाब मलिक द्वारा उनकी तस्वीर कथित मादक पदार्थ तस्कर के साथ साझा करने पर सोमवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह रिवर मार्च एनजीओ था जिसने इस व्यक्ति की सेवाएं ली थीं।
उन्होंने आह्वान किया कि ‘बिगड़े नवाब ऊर्जा को सुधरे नवाब में तब्दील करें। अमृता ने कहा सवाल ‘बिगड़े नवाब’ के ‘बॉस या सुपर बॉस’ से पूछा जाना चाहिए। अमृता ने कहा कि वह नेता नहीं हैं बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
ये भी पढ़ें : चंगाई सभा के नाम पर हो रहा था धर्म परिवर्तन, BJYM और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
उन्होंने कहा, ‘‘सचिन गुप्ता और जयदीप राणा ने निदेशक और सहायक के तौर पर ईशा फाउंडेशन के लिए नदी पुनरुद्धार पर गाना बनाया था जिसे पूरे बॉलीवुड ने गाया। मैंने और यहां तक कि देवेंद्र जी ने अपनी आवाज दी।’’
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा,‘‘रिवर मार्च एनजीओं को खासतौर पर मुंबई के लिए उनका यह काम अच्छा लगा। सचिन गुप्ता ने कहा कि वह मुफ्त में काम करेंगे। सभी ने यह मुफ्त में कार्य किया। यहां तक कि डब्बावाले और कोली समुदाय भी इसमें शामिल हुए।’’
ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेडरूम की बातें, कहा- रात भर सोने नहीं देते मेरे पति…, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
इससे पहले मलिक ने कई ट्वीट कर एनसीबी को निशाना बनाया। इसके साथ ही उन्होंने देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर कथित मादक पदार्थ तस्कर के साथ साझा की और भाजपा से संबंध को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने इस तरह की तस्वीर अमृता की भी साझा की।
ये भी पढ़ें : कल आएंगे मध्यप्रदेश उपचुनाव के नतीजे, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम