आंध्र प्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू, वाईएसआरसीपी विधायक अनुपस्थित

आंध्र प्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू, वाईएसआरसीपी विधायक अनुपस्थित

आंध्र प्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू, वाईएसआरसीपी विधायक अनुपस्थित
Modified Date: September 18, 2025 / 11:41 am IST
Published Date: September 18, 2025 11:41 am IST

अमरावती, 18 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश विधानसभा का चौथा सत्र बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी विधायक विधानसभा में उपस्थित हुए, जबकि विपक्षी वाईएसआरसीपी के विधायक अनुपस्थित रहे।

सत्र की अवधि कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक के बाद तय की जाएगी।

विधानसभा को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री जी रवि कुमार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 10,000 सौर ऊर्जा कनेक्शन स्थापित करना है।

कुमार ने कहा, ‘‘देश भर में एक करोड़ सूर्य घर कनेक्शन में से केंद्र ने आंध्र प्रदेश को 20 लाख कनेक्शन दिए हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस पहल को लेकर बैंकरों के साथ कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें सुलझाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा विभाग कुछ स्कूलों और छात्रावासों सहित सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा इकाइयां स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है।

भाषा गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में