आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ज्योतिराव फुले को सामाजिक क्रांति का जनक बताया

Ads

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ज्योतिराव फुले को सामाजिक क्रांति का जनक बताया

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 02:43 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 02:43 PM IST

अमरावती, 11 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को जातिवाद और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले समाज सुधारक ज्योतिराव फुले को सामाजिक क्रांति का जनक करार दिया।

मुख्यमंत्री ने फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि वह हमेशा एक प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

फुले का जन्म 11 अप्रैल, 1827 को हुआ था और उन्होंने अपना जीवन पिछड़े समुदायों और महिलाओं की शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उनका निधन 28 नवंबर, 1890 को हुआ।

नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में फुले को सामाजिक क्रांति का जनक बताते हुए कहा, ‘‘जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ने और दलितों तथा महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले फुले हमेशा हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।’’

नायडू ने कहा कि फुले द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना सभी लोगों का दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने अपने अस्थायी कार्यालय में फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष