आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के दाहिने कंधे की मुंबई में सर्जरी हुई

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के दाहिने कंधे की मुंबई में सर्जरी हुई

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के दाहिने कंधे की मुंबई में सर्जरी हुई
Modified Date: July 11, 2026 / 02:54 pm IST
Published Date: July 11, 2026 2:54 pm IST

अमरावती, 11 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में दाहिने कंधे की सर्जरी हुई। जनसेना पार्टी ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

इससे पहले हुई मेडिकल जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया था कि अभिनेता से नेता बने कल्याण के दोनों कंधों की मांसपेशियों में गंभीर चोटें आई हैं।

पार्टी ने कहा, ‘‘(उपमुख्यमंत्री के) दाहिने कंधे का शनिवार को ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में साढ़े तीन घंटे लगे। बायें कंधे का ऑपरेशन दो महीने के अंतराल पर होगा।’’

इस बीच, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कल्याण के पूर्ण रूप से और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

भाषा सुभाष रंजन

रंजन


लेखक के बारे में