पालघर में अवैध विदेशी शराब और बीयर की बड़ी खेप ज़ब्त, पंजाब का टेम्पो चालक गिरफ्तार
पालघर में अवैध विदेशी शराब और बीयर की बड़ी खेप ज़ब्त, पंजाब का टेम्पो चालक गिरफ्तार
पालघर, 11 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने पालघर जिले में एक टेम्पो से राज्य में अवैध रूप से लाई जा रही विदेशी शराब और बीयर की एक बड़ी खेप जब्त की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
संभागीय उपायुक्त गणेश बर्गाजे ने बताया कि राज्य उत्पाद शुल्क के उड़न दस्ते और डहाणू संभाग ने शुक्रवार को एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने गोरठन गांव के पास खांबाला-जौहर रोड पर एक वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव से अवैध रूप से लाई जा रही प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई।
अधिकारी के मुताबिक, वाहन में रखे 164 डब्बों से कम से कम 1,120.32 बल्क लीटर विदेशी शराब और 420 बल्क लीटर बीयर ज़ब्त की गई है। ज़ब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग 22.9 लाख रुपये आंकी गई है।
बर्गाजे ने बताया कि इस मामले में महाराष्ट्र निषेध अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर पंजाब के रहने वाले टेम्पो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


