आंध्र प्रदेश पुलिस ने महिला और बाल सुरक्षा के लिए ‘शक्ति सुरक्षा वॉर रूम’ स्थापित करने की योजना बनाई
आंध्र प्रदेश पुलिस ने महिला और बाल सुरक्षा के लिए ‘शक्ति सुरक्षा वॉर रूम’ स्थापित करने की योजना बनाई
अमरावती, 29 मई (भाषा) आंध्र प्रदेश पुलिस ने प्रस्तावित ‘शक्ति सुरक्षा वॉर रूम’ की स्थापना, निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों और प्रौद्योगिकी आधारित निगरानी प्रणालियों को मजबूत करके महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बढ़ाने के प्रयासों को तेज कर दिया है।
नेल्लोर जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजिता वेजेंडला ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरीश कुमार गुप्ता के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो प्रौद्योगिकी, जागरूकता, सामुदायिक भागीदारी, पीड़ित सहायता और दोषसिद्धि-आधारित पुलिसिंग को संयोजित करने वाली एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है।
एसपी अजिता वेजेंडला ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘महिलाओं की गरिमा की रक्षा करना हर किसी की जिम्मेदारी है। महिलाओं की सुरक्षा और बाल संरक्षण के लिए परिवारों, शैक्षणिक संस्थानों, समुदायों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
अजिता ने कहा कि ‘शक्ति’ पहल के तहत निर्वाचन क्षेत्रवार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि महिलाओं, छात्रों, अभिभावकों और समुदाय के सदस्यों को बाल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा उपलब्ध सहायता प्रणालियों के बारे में शिक्षित किया जा सके।
अधिकारी ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के दीर्घकालिक प्रयासों के हिस्से के रूप में पारिवारिक स्तर पर ही लड़कों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाने के महत्व पर भी जोर दिया।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


