नासिक (महाराष्ट्र), 23 अप्रैल (भाषा) अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद, नासिक पुलिस ने 28 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर एक अन्य ‘स्वयंभू बाबा’ के खिलाफ कथित यौन शोषण का मामला दर्ज किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि कथित अपराध 2024 में हुए थे, लेकिन अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा परामर्श दिए जाने के बाद महिला ने हिम्मत जुटाई और बुधवार को महेशगिरि उर्फ महेश दिलीप काकड़े (31) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अशोक खरात को पिछले महीने बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।
भाषा देवेंद्र धीरज
धीरज